खामेनेई के ठिकानों पर इज़रायल ने किया हमला, सुप्रीम लीडर ने आत्मसमर्पण से किया था इनकार
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'बिना शर्त के आत्मसमर्पण' करने की पेशकश ठुकराने के बाद इज़रायली वायुसेना ने तेहरान में हमला किया है। बकौल रिपोर्ट्स, इज़रायली वायुसेना ने उन जगहों पर हवाई हमले किए जो खामेनेई का गुप्त ठिकाना माना जाता है। गौरतलब है, खामनेई ने आत्मसमर्पण करने से इनकार किया है।