खामेनेई की बेइज़्ज़ती न करें ट्रंप, नहीं तो अपनी ताकत दिखा देंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति से ईरान
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान के साथ कोई समझौता करना चाहते हैं तो उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के बारे में सम्मान से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "ईरान से बचने के लिए इज़रायल 'डैडी' के पास भागा था...ज़रूरत पड़ी तो ईरान अपनी असली ताकत दिखा देगा।"