ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव से मुलाकात की
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने मंगलवार को सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई से मुलाकात की। बैठक में होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियंत्रण, पड़ोसी देशों से संबंध मज़बूत करने और 'न युद्ध, न शांति' की स्थिति खत्म करने पर ज़ोर दिया गया। अमेरिका से तनाव के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है।