खुले गड्ढे को बेंगलुरु में अज्ञात ने टूटी कुर्सी से ढका, BBMP ने तत्काल करवाया ठीक
कोरामंगला (बेंगलुरु) में एक सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत के लिए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी अज्ञात शख्स ने टूटी कुर्सी से ढक दिया। वीडियो ऑनलाइन वायरल होने पर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ठीक करवा दिया है। गौरतलब है, बीबीएमपी ने पहले 20 दिन इसे अनदेखा किया था।