खुला घर देखकर भी नहीं डोला डिलीवरी बॉय का इमान, महिला के लौटने तक चौखट पर देता रहा पहरा
दिव्या उन्नी नामक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर उनके साथ हाल ही में हुआ एक वाकया साझा किया है। बकौल दिव्या, जल्दबाज़ी में घर खुला छोड़ जाने पर सामान डिलीवर करने पहुंचे डिलीवरी बॉय ने उन्हें कॉल पर इसकी जानकारी दी और उनके लौटने तक चौखट पर पहरेदारी दी। दिव्या ने कहा, "इंसानियत पर फिर से...भरोसा हो गया।"