खेल अधिकारी बन गए रिंकू सिंह, यूपी सरकार ने ₹3 करोड़ की सम्मान राशि भी सौंपी
क्रिकेटर रिंकू ने एक वीडियो जारी कर रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, "जल्द सीएम सर से नियुक्ति पत्र प्राप्त कर उनका आशीर्वाद लूंगा।" रिंकू को एशियन गेम्स में प्रदर्शन के लिए सरकार ने ₹3 करोड़ की सम्मान राशि भी दी है।