खेल मंत्री ने पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत को किया सम्मानित

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता रेसलर अमन सहरावत को दिल्ली में सम्मानित किया। मांडविया ने सहरावत को ईनाम के तौर पर ₹30 लाख भी दिए हैं। सहरावत, पेरिस ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र पुरुष रेसलर थे और उन्होंने फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग इवेंट में कांस्य पदक जीता है।

Load More