खालिस्तानी अलगाववादी कनाडा में सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते: जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिवाली और बंदी छोड़ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि खालिस्तानी अलगाववादी कनाडा में सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, "कनाडा में खालिस्तान के कई समर्थक हैं लेकिन वे सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते। हम...लोगों को अपनी संस्कृति और समुदाय को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"