खालिस्तानी आतंकी की हत्या पर तनाव के बाद पहली बार ट्रूडो से जी7 में मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से इटली में मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्रूडो के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी X पर शेयर की है। ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात है।