खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मुकदमे पर भारत सरकार को अमेरिकी समन, डोभाल समेत कई नाम शामिल
अमेरिकी अदालत के निर्देश पर विदेश विभाग ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा दायर मुकदमे में राजनयिक माध्यमों से भारत सरकार को समन भेजा है। पन्नू ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पूर्व RAW प्रमुख सामंत गोयल समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है। बकौल पन्नू, डोभाल ने RAW के साथ मिलकर उसकी हत्या की साज़िश रची थी।