खालिस्तानियों की एक और नापाक हरकत, कनाडा के गुरुद्वारे में खोला अपना 'दूतावास'
खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने नापाक हरकतें करते हुए कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक गुरुद्वारा परिसर की एक इमारत में तथाकथित अपना 'दूतावास' खोला है। इसके बाहर 'रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान' लिखा बोर्ड लगा है जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इस इमारत का निर्माण ब्रिटिश कोलंबिया सरकार की मदद से हुआ है।