खालिस्तानियों को बढ़ावा दे रहे हैं ट्रूडो: पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत और कनाडा के बीच संबंधों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा, "ट्रूडो को केवल एक ही चीज़ में दिलचस्पी है और वह है अपने चुनाव के लिए सिख वोट हासिल करना। वह इस समय खालिस्तानियों को बढ़ावा दे रहे हैं।"