खालिस्तान समर्थक और नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह को मिली 4 दिन की परोल

असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत बंद खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब (पंजाब) से नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह को सशर्त परोल मिल गई है। अमृतपाल को 5 जुलाई से 4 दिन की परोल मिली है। फरीदकोट (पंजाब) के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा के अनुसार, अमृतपाल को 5 जुलाई को सांसद के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी।

Load More