खिलाड़ियों को इतना खुश व भावुक देखकर दिल गर्व से भर गया: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड पर शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान ने टीम इंडिया की मुंबई में टी20 विश्व कप विक्ट्री परेड के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "लड़कों (खिलाड़ियों) को इतना खुश और भावुक देखकर मेरा दिल गर्व से भर गया है। एक भारतीय के तौर पर यह एक बहुत ही अद्भुत पल है...टीम इंडिया, आपको ढेर सारा प्यार।"