खिलाड़ियों के बचाव में आक्रामक होते हैं गंभीर, बिना वजह गुस्सा नहीं होते: दिनेश कार्तिक
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने एक कार्यक्रम में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर कहा है, "वह अपने खिलाड़ियों के बचाव के लिए आक्रामक होते हैं। मौजूदा दौर के खिलाड़ी इसका आनंद उठाएंगे।" उन्होंने कहा, "वह (गंभीर) बिना वजह गुस्सा नहीं होते हैं। मुझे यकीन है कि जब ज़रूरत होगी तब वह सख्ती से पेश आएंगे।"