खौलते तेल में हाथ डालकर शख्स ने बनाए समोसे, फिर उसी तेल से धोया अपना चेहरा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स खौलते तेल की कड़ाही में हाथ डालकर समोसे बनाते और फिर उसी तेल से अपना हाथ व चेहरा धोते दिख रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @_love_school_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसपर एक यूज़र ने लिखा, "यमराज सोच रहे होंगे इसके लिए अब क्या गर्म करूं।"