खौलते सांभर में गिरने से महिला की हुई मौत; अन्नदान के लिए बन रहा था महाप्रसाद
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को विनायक चविथि के अन्नदान कार्यक्रम के दौरान 46 वर्षीय सुजाता खौलते सांभर से भरे बड़े बर्तन में गिर गईं। वह महाप्रसाद बनाने में मदद कर रही थीं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।