खेलते समय फटा गुब्बारा, श्वास नली में टुकड़ा फंसने से यूपी में 3 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 3 वर्षीय बच्ची की श्वास नली में गुब्बारे का टुकड़ा फंसने से मौत हो गई है। बच्ची अपने नाना के घर
गुब्बारे से खेल रही थी और इसी दौरान गुब्बारा फट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के मुंह से झाग आने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।