खुलते ही पूरा सब्सक्राइब हुआ यह IPO, ग्रे मार्केट में निवेशकों को हो सकता 41% तक का मुनाफा
आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड का आईपीओ मंगलवार को निवेश के लिए खुला और कुछ ही घंटों में पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। Investorgain.com के मुताबिक, आईपीओ ग्रे मार्केट में ₹273 प्रीमियम पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर ₹948 पर लिस्ट हो सकते हैं यानी पहले ही दिन निवेशकों को 41% तक का मुनाफा हो सकता है।