खुशहाली के मामले में भारत की पड़ोसी देशों के मुकाबले क्या है स्थिति?
संयुक्त राष्ट्र समर्थित विश्व खुशहाली रिपोर्ट में भारत 118वें स्थान पर है जबकि अफगानिस्तान इस सूची में सबसे निचले पायदान (147वें) पर है। सूची में बांग्लादेश 134वें, श्रीलंका 133वें, म्यांमार 126वें, पाकिस्तान 109वें, नेपाल 92वें और चीन 68वें स्थान पर है। सूची में इराक 101वें, ईरान 99वें और मॉरीशस 78वें, लेबनान 145वें और सिएरा लियोन 146वें स्थान पर है।