खेसारी के जन्मदिन पर आकांक्षा पुरी के पोस्ट से मचा हंगामा, लिखा- आपकी हर आकांक्षा पूरी हो
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के 40वें जन्मदिन पर अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने रोमांटिक अंदाज़ में बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खेसारी के साथ किसिंग पोज़ और इंटिमेट सीन वाली तस्वीरें शेयर कर लिखा, "भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, खुश रखें और आपकी हर आकांक्षा पूरी हो।" कई फैन्स ने 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' जैसा कमेंट किया है।