खेसारी लाल ने बिहार के युवाओं से की विनती; कहा- यह काम न किए तो चुनाव में आप हारेंगे
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बुधवार को X पर बिहार के युवाओं से एक खास विनती की। उन्होंने लिखा, "रूस के भूकंप, जापान में सुनामी व इज़रायल के युद्ध से फुर्सत निकाल कर...बिहार में असली मुद्दा को सोशल मीडिया और ज़मीनी स्तर पर उठाइए वरना हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में आप हारेंगे और नेता जीतेंगे।"