खेसारी लाल यादव को मुंबई के पास घर में अवैध निर्माण को लेकर नगरपालिका ने भेजा नोटिस
भोजपुरी स्टार और आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव को मुंबई के पास मीरा रोड स्थित उनके घर में अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस मीरा-भायंदर नगरपालिका ने जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेसारी ने घर में अवैध तरीके से लोहे का ऐंगल और पत्राशेड लगा रखा है जिसे नगरपालिका ने हटाने का निर्देश दिया है।