खेसारी लाल यादव ने उमेश यादव की वायरल भोजपुरी कमेंट्री पर दी प्रतिक्रिया
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने क्रिकेटर-कमेंटेटर उमेश यादव की वायरल भोजपुरी कमेंट्री का वीडियो X पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "इतनी मिठास वाली भाषा को सांविधानिक दर्जा कब मिलेगा?" गौरतलब है कि उमेश आईपीएल के जारी सीज़न में कमेंट्री कर रहे हैं और वह यूपी के देवरिया ज़िले से ताल्लुक रखते हैं।