खेसारी लाल यादव ने क्यों बांटे पैसे? ज़बरदस्ती लोगों की जेब में डाले ₹500-500 के नोट
पिता को करीब ₹4 करोड़ की लग्ज़री रेंज रोवर कार गिफ्ट करने वाले भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह शोरूम कर्मचारियों को ₹500-500 के नोट बांट रहे हैं। कुछ कर्मचारियों के पैसे लेने से इनकार करने पर खेसारी ने उनकी जेब में पैसे रख दिए। खेसारी ने बख्शीश के तौर पर पैसे बांटे थे।