खगोलविदों का दावा, पहली बार 2021 में मंगल, पृथ्वी और चंद्रमा से एक साथ टकराया था सौर तूफान
खगोलविदों को 28 अगस्त, 2021 के एक ऐसे सौर तूफान का पता चला है जो पृथ्वी, चंद्रमा और मंगल ग्रह पर एक साथ टकराया था। खगोलविदों के मुताबिक, ऐसा अब तक पहली बार हुआ है। खगोलविदों ने इसके लिए नासा के क्यूरियोसिटी मार्स रोवर, चीन के चांग'ई-4 मून लैंडर और ईएसए के टीजीओ समेत कई स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल किया।