खगोलविदों ने अन्य आकाशगंगा से आ रहे रेडियो सिग्नल का पता लगाया
खगोलविदों ने एक आकाशगंगा से आने वाले एक रेडियो सिग्नल का पता लगाया है और यह आकाशगंगा संभवत: 3 अरब प्रकाश वर्ष दूर है। नेचर जर्नल में प्रकाशित एक पेपर में बताया गया है कि नए फास्ट रेडियो बर्स्ट का स्रोत 'एक कॉम्पैक्ट, परसिस्टेंट रेडियो स्रोत के साथ स्थित है और एक ड्वार्फ होस्ट गैलेक्सी से जुड़ा हुआ है'।