खड़े ट्रक से दिल्ली के लिबासपुर पुल पर टकराई कार, 2 लोगों की हुई मौत व 3 अन्य घायल
दिल्ली के स्वरूप नगर में लिबासपुर पुल पर खड़े ट्रक से एक कार के टकराने के बाद उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार में सवार 5 दोस्त मुरथल से लौट रहे थे। बकौल पुलिस, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।