खत्म हो गई ATM कार्ड की वैलिडिटी तो आगे क्या करें और कैसे बचाएं अपनी जानकारी?
एटीएम कार्ड की वैलिडिटी खत्म होने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी व जानकारी शेयर न हो इसलिए एक्सपर्ट्स कार्ड को कैंची से कई टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह डिस्पोज़ करने की सलाह देते हैं। वहीं, नया कार्ड इश्यू कराने के लिए बैंक में संपर्क करें। कार्ड की वैधता खत्म होने पर नेटफ्लिक्स और फोनपे जैसे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से कार्ड डिटेल्स हटा लें।