खतने के दौरान यूपी में नाई ने काटी 40 दिन के बच्चे की गलत नस, हुई मौत
बरेली (उत्तर प्रदेश) में खतने के दौरान नाई द्वारा गलती से 40 दिन के बच्चे की गलत नस काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना में बच्चे की मौत हो गई है जबकि नाई फरार हो गया है। पुलिस ने कहा कि नाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।