खतरे के निशान के पार पहुंचा झेलम नदी का जलस्तर, कश्मीर में बाढ़ का अलर्ट जारी
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में भारी बारिश के चलते झेलम नदी खतरे के निशान को पार कर गई है जिसके बाद प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चिनाब नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और जलजमाव जैसी स्थिति पैदा हो गई है।