खतरे में भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील? स्कॉच जांच को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
भारत-यूके FTA के तहत आयातित स्कॉच पर टैरिफ को लेकर विवाद हुआ है। भारतीय राजस्व खुफिया निदेशालय ने गलत वर्गीकरण के संदेह में डियाजियो और पेरनोड रिकार्ड के दफ्तरों की तलाशी ली। बकौल अधिकारी, 75% का रियायती टैरिफ बल्क स्कॉच पर लागू नहीं होगा जबकि ब्रिटेन और उद्योग संगठन समझौते की तय दरों के पालन की मांग कर रहे हैं।