खतरे में विकसित भारत का सपना! गोल्डमैन सैक्स के इकोनॉमिस्ट ने चेताया
सीएनबीसी टीवी18 को दिए इंटरव्यू में गोल्डमैन सैक्स के चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट शांतनु सेनगुप्ता ने अमेरिकी टैरिफ को भारत के जीडीपी के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर 50% तक टैरिफ लंबे समय तक जारी रहा तो भारत का जीडीपी 6% से नीचे फिसल सकता है इससे विकसित भारत के सपने को भी धक्का लग सकता है।