खतरनाक जीवों संग वीडियो बनाने वाले साउथ अफ्रीका के शख्स की कोबरा के काटने से हुई मौत
साउथ अफ्रीका में खतरनाक जीवों के साथ वीडियो बनाने वाले 'स्टीव इरविन' के नाम से मशहूर 44 साल के यूट्यूबर ग्राहम 'डिंगो' डिंकलमैन की मौत हो गई है। गौरतलब है कि डिंकलमैन पर बीते माह एक कोबरा ने हमला कर दिया था जिसके बाद से वह कोमा में थे। उनकी पत्नी किर्स्टी ने उनकी मौत की पुष्टि की है।