'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता तुषार कालिया ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन के साथ की शादी
'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता व कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं त्रिवेणी बर्मन के साथ शादी की है। त्रिवेणी असम की रहने वाली हैं जो फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और वह फेमिना मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।