खनन के विरोध में राजस्थान में आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु का हुआ निधन

भरतपुर (राजस्थान) में आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु विजय दास का शुक्रवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। खनन गतिविधियों को बंद करने की मांग को लेकर साधु-संतों के आंदोलन के बीच बुधवार को विजय ने आत्मदाह का प्रयास किया था जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल (जयपुर) में भर्ती कराया गया था।

Load More