खबर छपी थी कि शाहिद कपूर के फ्लैट में शिफ्ट हो गई हूं: डेटिंग की अफवाहों पर नरगिस फाखरी
ऐक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने सिद्धार्थ कनन के यूट्यूब चैनल पर उनसे जुड़ी डेटिंग की अफवाहों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "अफवाहों ने मुझे पागल कर दिया था। आर्टिकल छपा था कि मैं अभिनेता शाहिद कपूर के फ्लैट में शिफ्ट हुई हूं और मेरी मां उनसे मिलने आती हैं।" बकौल नरगिस, उनकी मां कभी मुंबई आईं ही नहीं।