खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं: ऐंड्र्यू सायमंड्स के निधन पर विराट कोहली
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ऐंड्र्यू सायमंड्स के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं।" बकौल कोहली, "ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करें।" 46-वर्षीय ऐंड्र्यू सायमंड्स का क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) में शनिवार रात एक कार हादसे में निधन हो गया।