खबरों में सिर्फ नाम बदल जाते हैं, अपराध नहीं रुकते: दिल्ली में छात्रा की हत्या पर मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने अरबिंदो कॉलेज के बाहर रॉड मारकर छात्रा की हत्या व डाबड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सिर्फ खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं पर अपराध नहीं रुकते। केंद्र सरकार को (महिला सुरक्षा की) जवाबदेही को लेकर मीटिंग करनी चाहिए।"