खराब मौसम के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की उत्तराखंड में हुई आपात लैंडिंग

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की बुधवार दोपहर खराब मौसम के कारण मुनस्यारी (उत्तराखंड) में आपात लैंडिंग करवाई गई। बकौल रिपोर्ट, हेलीकॉप्टर में उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे भी सवार थे। आपदा प्रबंधन अ​धिकारी भूपेंद्र ने बताया कि दोनों अधिकारी ट्रेकिंग के लिए देहरादून से मुनस्यारी के मिलम जा रहे थे।

Load More