खराब रोशनी के कारण इंग्लैंड के फास्ट बॉलर वोक्स ने की स्पिन बॉलिंग, हंस पड़े जो रूट
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स को स्पिन गेंदबाज़ी करनी पड़ी। वोक्स की गेंदबाज़ी देख क्रिकेटर जो रूट हंस पड़े जबकि बेन स्टोक्स ड्रेसिंग रूम में हैरान होते हुए अपने सिर पर हाथ रखते नज़र आए। स्टोक्स टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं।