वह सीनियर नेता हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए: खरगे के 'खुशियों की ईद' वाले बयान पर आठवले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताने पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि दिवाली और ईद को मिलाना ठीक नहीं है। बकौल आठवले, खरगे एक सीनियर नेता हैं और ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने खरगे से उनके बयान के लिए माफी मांगने का आग्रह किया है।

Load More