खरगे के करीबी सतीश जारकीहोली से जुड़ी 18 जगहों पर ED ने की छापेमारी
ईडी ने कर्नाटक में PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर बुधवार तड़के छापेमारी शुरू की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। गौरतलब है कि सतीश जारकीहोली कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेहद करीबियों में शामिल हैं।