खरगे का दावा- पहलगाम हमले के 3 दिन पहले PM को भेजी गई थी इंटेलिजेंस रिपोर्ट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि पहलगाम हमले के 3 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंटेलिजेंस रिपोर्ट भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रधानमंत्री ने अपना जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द किया था। इसपर बीजेपी प्रवक्ता प्रशांत जीएस ने कहा, "यह कुछ नहीं बस मृत हिंदुओं के शवों पर राजनीति है।"

Load More