खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया 'छुटपुट युद्ध', बोले- पहलगाम में पर्यटकों को नहीं दी गई सुरक्षा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'छुटपुट युद्ध' बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खतरे की आशंका के चलते 17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर नहीं गए लेकिन उन्होंने पर्यटकों को जाने से नहीं रोका। बकौल खरगे, पहलगाम में मोदी सरकार ने पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई।