संसद में फिर आने वाला है परिसीमन विधेयक? खरगे ने PM मोदी को लिखी चौथी चिट्ठी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौथा पत्र लिखकर परिसीमन विधेयक संसद में लाने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने मॉनसून सत्र स्थगन के 64 दिन बाद भी सत्रावसान ना होने पर सवाल उठाए और जल्दबाज़ी में विधेयक पारित कराने की कोशिश न करने की चेतावनी दी है।