खरगे बोले- मैं SC, मेरे स्टेज का शुद्धीकरण कराना अपमानजनक, नड्डा ने कहा 'जांच कराएंगे'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि 8-अगस्त को हल्द्वानी (उत्तराखंड) के रामलीला मैदान में उनके संबोधन के बाद बीजेपी-हिंदू संगठनों ने स्टेज का शुद्धीकरण कराया। उन्होंने कहा, "मैं एससी होने का मुद्दा नहीं बनाता...लेकिन शुद्धीकरण कर मेरा अपमान किया गया।" इसपर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "यह दुखदायी है...यह कांग्रेस ही नहीं...सबका अपमान है...जांच कराएंगे।"

Load More