खरगे के 2 खास कमांडर गैर-हाज़िर थे इसलिए वह खुलकर बोल पाए: राज्यसभा में पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि उन्हें सदन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भाषण सुनकर आनंद आया। प्रधानमंत्री ने कहा, "खरगे ने बहुत देर तक भाषण दिया तो मैं सोच रहा था कि उन्हें इतना बोलने की आज़ादी कैसे मिली...मुझे ध्यान आया कि उस दिन उनके 2 खास कमांडर नहीं थे...उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।"