खरगे को देर रात फोन कर दिया गया पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता: रिपोर्ट
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि बीजेपी नेता प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शनिवार देर रात फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया। बकौल एएनआई, खरगे ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है।