खरगे ने बिहार के सीएम से कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन नीतीश व्यस्त हैं: जयराम रमेश
बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार बातचीत करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, "नीतीश व्यस्त हैं, वह कई बैठकें कर रहे हैं। नीतीश ने खरगे को कॉल की लेकिन दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई है।"